सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Illegal felling of Khair trees in Pathri forest, complaint

Haridwar News: पथरी के जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling of Khair trees in Pathri forest, complaint
विज्ञापन
पथरी। पथरी जंगल में खैर के कीमती पेड़ों की अवैध कटाई और पेड़ चोरी का मामला सामने आया है। घिस्सुपुरा निवासी मोहम्मद सलीम ने डीएफओ हरिद्वार को पत्र भेजकर बताया कि 14 मार्च की रात तस्करों ने जंगल में घुसकर खैर के चार पेड़ों को काट दिया और लकड़ी चोरी कर ली।
Trending Videos

15 मार्च को सुबह जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहां केवल कटे हुए पेड़ों के ठूंठ ही मिले। इससे पहले भी पथरी जंगल में कई बार खैर और चंदन के पेड़ों की चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। मोहम्मद सलीम व ग्रामीणों ने डीएफओ हरिद्वार से खैर के पेड़ चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जंगल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed