{"_id":"69ba4da73c7c702b9408db8b","slug":"haryana-assembly-budget-session-uproar-over-rajya-sabha-election-nayab-saini-bhupendra-hooda-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget Session: राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखा हंगामा, पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget Session: राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखा हंगामा, पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
विधानसभा में बहस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कहता हूं कि आप लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पहुंचे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा विधानसभा में बुधवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई, जिसमें लोकतंत्र को लेकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए।
विधानसभा में बहस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं कहता हूं कि आप लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं। इस दौरान स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला जनता करेगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार संजय भाटिया थे। तीसरा उम्मीदवार निर्दलीय था। कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने सदन में प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस मुद्दे को पहले असंबंधित बताया गया, उसी पर बाद में अन्य सदस्यों को बोलने की अनुमति दे दी गई। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह यह मानती है कि उसके विधायक बिकाऊ हैं। निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि उन्होंने अपनी विचारधारा से जुड़े विधायकों से चर्चा के बाद ही सतीश नांदल को मैदान में उतारा था। राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी इस सियासी घमासान ने विधानसभा का माहौल गरमा दिया है।
Trending Videos

बजट सत्र में लंच के बाद कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने एक दिन पहले के बजट भाषण में सीएम के एक जवाब पर सवाल खड़ा किया। बतरा ने कहा कि सीएम ने हरियाणा के एसेट को लेकर उनकी तरफ से गलत रिपोर्ट पेश करने का दावा किया है। यह गलत है और सीएम को पूरा रिकॉर्ड भेज रहा हूं, उसे पढ़े और फिर बताएं कौन गलत है। इस पर सीएम सैनी ने कहा कि कल इतना लंबा चौड़ा जवाब दिया तो सब भाग गए थे। जब विधायक रघुवीर कादयान बोलने के लिए उठने लगे तो सीएम ने हाथ जोड़कर उन्हें बैठे रहने का इशारा किया जिसके बाद वह वापस सीट पर बैठ गए।
सदन में पूर्व स्पीकर और थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट रखी गई। इस पर विधायक भारत भूषण ने कहा कि भविष्य में ऐसे मामले में डीसी को निर्देश जारी होने चाहिए कि किसी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि रिपोर्ट पढ़ी जाए, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया।