सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Rajya Sabha Election Congress Releases Names of Those Who Cross-Voted Show-Cause Notice

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम, भेजा जाएगा शोकाॅज नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढाैरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। 

Haryana Rajya Sabha Election Congress Releases Names of Those Who Cross-Voted Show-Cause Notice
विधायक शैली चौधरी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बता दिए हैं। उनके अनुसार, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढाैरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दाैरान बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमने डिसिप्लिनरी कमेटी को जानकारी दे दी है। आज इन सभी विधायकों को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि अभी पांचवां नाम नहीं बताया गया है।

Trending Videos




शैली चाैधरी के पति दे चुके हैं इस्तीफा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों के क्रास वोटिंग के बाद पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। मंगलवार को नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति व कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी की सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को भेजे पत्र में उन्होंने फिलहाल इस्तीफा का कारण नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की रणनीति पर उठे सवाल
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस भले ही एक सीट जीतने में सफल रही हो, लेकिन इस जीत के पीछे छिपी सच्चाई पार्टी के लिए ज्यादा चिंताजनक है। चार वोटों का रद्द होना और पांच विधायकों का क्रॉस वोट करना यह साफ संकेत देता है कि पार्टी के भीतर अनुशासन और एकजुटता की गंभीर कमी है।  

नारायणगढ़ में रामकिशन गुज्जर का फूटा दर्द

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामकिशन गुज्जर का बुधवार को नारायणगढ़ में दर्द फूटा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से इस मसले पर बात की। उन्होंने बताया कि क्रॉस वोटिंग का आरोप नहीं लगाना चाहिए था। अगर आप झूठे अारोप लगाओगे तो उनके पास ही बोलने को बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने वाले को वह लीगल नोटिस देंगे। उन्होंने कहा कि शैली चौधरी का विरोध करना है तो राजनैतिक रूप से करो मगर झूठे आरोपों से नहीं। पार्टी के भीतर कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ दी है अब आने वाले समय में नारायणगढ़ के समर्थकों के साथ मिलकर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed