सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal did not appear in Chandigarh court in defamation case

चंडीगढ़ कोर्ट में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल: मानहानि केस में पेशी में मिली छूट; दिल्ली में बैठक का दिया हवाला

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

सुखबीर बादल के वकील राजेश कुमार रॉय की तरफ से अदालत में पेशी में छूट की मांग को लेकर एप्लीकेशन लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसके बाद सुखबीर बादल को कोर्ट में पेश होने से छूट मिल गई है।

Sukhbir Badal did not appear in Chandigarh court in defamation case
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal
विज्ञापन

विस्तार

आठ साल पुराने मानहानि मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रधान सुखबीर बादल की आज शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेशी थी, लेकिन सुखबीर बादल कोर्ट में पेश नहीं हुए। सुखबीर बादल के वकील राजेश कुमार रॉय की तरफ से अदालत में पेशी में छूट की मांग को लेकर एप्लीकेशन लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। एडवोकेट राजेश कुमार रॉय ने अदालत को बताया कि सुखबीर बादल पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने गए हैं। इसलिए वह आज कोर्ट में पेश नहीं हो सकते। 

Trending Videos


बता दें कि इससे पहले इसी मामले में 16 फरवरी को सुनवाई हुई थी, लेकिन उस दिन भी सुखबीर बादल कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे। उस दिन इस बात का हवाला दिया गया था कि सुखबीर बादल बठिंडा में पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दो फरवरी को सुखबीर बादल जिला अदालत में पेश हुए थे। वहीं इससे पहले 17 जनवरी को बादल इसी मामले में कोर्ट में पेश हुए थे। अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती अरेस्ट वारंट जारी किए थे। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ की अदालत में सरेंडर किया। कोर्ट में 20 हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरकर उन्हें जमानत मिल गई। 

सुखबीर बादल के खिलाफ यह मामला 2017 में धार्मिक संगठन के प्रवक्ता ने दायर किया था। इसी मामले में दो महीने पहले बादल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे और अदालत ने उनकी जमानत भी रद्द कर दी थी। फिर पिछले महीने उन्होंने कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर किया था। वर्ष 2017 में बादल के खिलाफ धार्मिक संगठन अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने जत्थे के खिलाफ मीडिया में विवादित बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed