{"_id":"6a319865e02c0591000b4786","slug":"the-under-16-tournament-final-will-be-played-between-sunrise-and-sai-academy-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1047089-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सनराइज और साई अकादमी के बीच होगा अंडर-16 टूर्नामेंट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सनराइज और साई अकादमी के बीच होगा अंडर-16 टूर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरि प्रकाश गौतम मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का फाइनल अब सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर और साई क्रिकेट अकादमी, मोहाली के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी दौर में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में सनराइज क्रिकेट अकादमी ने चौहान क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ को 62 रन से हराया। सनराइज ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की जीत में ऋषभ वालिया ने 76 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एकांश गर्ग और ध्रुव दहिया ने भी उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौहान अकादमी की टीम 147 रन पर सिमट गई। मोहम्मद अतीब ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ने वाले ऋषभ वालिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में साई क्रिकेट अकादमी ने चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला को 102 रन से पराजित किया। साई अकादमी ने छह विकेट पर 266 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। निकुंज सैनी ने 90 गेंदों में नाबाद 169 रन बनाकर मैच का रुख एकतरफा कर दिया। जवाब में चैंप्स अकादमी 164 रन पर ऑलआउट हो गई। चरण कमल ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि निकुंज ने बल्ले के साथ गेंद से भी योगदान देते हुए दो विकेट लिए। निकुंज सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ ट्राई-सिटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
फाइनल से पहले प्रमुख प्रदर्शन
ऋषभ वालिया : 103 रन, लगातार दूसरा शतक
निकुंज सैनी : 169* रन और 2 विकेट
मोहम्मद अतीब : 4 विकेट
चरण कमल : 3 विकेट
फाइनल : सनराइज क्रिकेट अकादमी (जीरकपुर) बनाम साई क्रिकेट अकादमी (मोहाली)
स्थल : चंडीगढ़ ट्राई-सिटी क्रिकेट ग्राउंड