सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana to join hands with UP to crack down on illegal sex determination tests.

Chandigarh-Haryana News: अवैध लिंग जांच पर यूपी के साथ मिलकर शिकंजा कसेगा हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -



- 37 अंतरराज्यीय छापों के बाद सहयोग बढ़ाने की पहल, पीसी-पीएनडीटी टीमों को मिलेगा प्रशासनिक व पुलिस समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में अवैध लिंग जांच के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए अब पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वित कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सहयोग बढ़ाने की पहल की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित कुमार घोष को पत्र लिखकर संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने का आग्रह किया है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने और जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार के लिए अवैध लिंग जांच करने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। ऐसे नेटवर्क अक्सर राज्य की सीमाओं का फायदा उठाते हैं इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की कार्रवाई पर कहा कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत राज्य लगातार डिकॉय ऑपरेशन और छापेमारी अभियान चला रहा है। जनवरी 2024 से मार्च 2026 के बीच कुल 84 छापेमारी अभियान चलाए गए जिनमें 37 अभियान उत्तर प्रदेश में संचालित किए गए। इससे साफ है कि अवैध गतिविधियों का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि हरियाणा से सटे जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि छापेमारी के दौरान हरियाणा की टीमों को तत्काल प्रशासनिक और पुलिस सहायता मिल सके। ऐसे मामलों में दर्ज मुकदमों की नियमित निगरानी और प्रभावी पैरवी जरूरी है ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed