सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves stole water meters from seven houses in Sector 22 in broad daylight.

Chandigarh News: सेक्टर-22 में दिनदहाड़े सात घरों से पानी के मीटर उखाड़ ले गए चोर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole water meters from seven houses in Sector 22 in broad daylight.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े 9 घरों के पानी के मीटर चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब शाम के समय घरों में पानी नहीं आया। जांच करने पर लोगों ने देखा कि घरों के पीछे गली में लगे सभी मीटर गायब थे और उनकी जगह से पानी बह रहा था। इतना ही नहीं एक घर से एसी की पाइप भी चोरी कर ली गई। घटना के बाद संजू, नरेश और अन्य लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-22 में पहले भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले शास्त्री मार्केट की छतों से करीब 100 एसी की तारें चोरी हो चुकी हैं। बावजूद इसके लोगों का आरोप है कि पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत और नाराजगी है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed