सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tubewell out of order; water crisis in Mauli village for two days.

Chandigarh News: ट्यूबवेल खराब, मौली गांव में दो दिन से पानी का संकट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tubewell out of order; water crisis in Mauli village for two days.
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां गांव में ट्यूबवेल खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। जलापूर्ति प्रभावित होने से हजारों लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को टैंकरों के सहारे अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।

गांव के पूर्व सरपंच ठाकुर करतार सिंह ने बताया कि गांव की आबादी करीब 18 से 20 हजार है और अधिकांश परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं। उनके अनुसार दो दिन पहले ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसके बाद से जलापूर्ति व्यवस्था बाधित है। पानी की कमी के चलते लोगों को घरेलू कार्यों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों को राहत देने के लिए टैंकरों और अन्य संसाधनों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। ग्रामीणों ने नगर निगम से खराब ट्यूबवेल को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक कराने और तब तक वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed