नियुक्ति: विजय सांपला आज संभालेंगे नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन का पदभार, दूसरी बार हुए नियुक्त
विजय सांपला दूसरी बार नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने जालंधर कैंट स्थित गांव सोफी पिंड के सरपंच के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत विजय सांपला 2 मई को कमीशन के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे। दूसरी बार नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन नियुक्त हुए सांपला पंजाब में एक बड़ा दलित चेहरा हैं, जो पहले केंद्रीय मंत्री, होशियारपुर से लोकसभा सांसद, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन, पंजाब स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने जालंधर कैंट स्थित गांव सोफी पिंड के सरपंच के तौर पर 1998 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।
भाजपा संगठन में भी जमीनी स्तर से मंडल के महामंत्री के नाते यात्रा शुरू करने वाले सांपला, पंजाब भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के महामंत्री, उपाध्यक्ष और आखिर 2016 में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
सांपला ने नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन के नाते अपनी पहली पारी सप्ताह में वर्किंग डेज में ऑफिस में उपलब्ध रहने के साथ-साथ अन्य दिन कोर्ट लगाकर सुबह 10 से देर शाम या रात तक उस दिन के सभी मुकदमों की सुनवाई की। नेशनल एससी कमीशन के माध्यम से अनुसूचित जाती वर्ग के अधिक से अधिक लोगों खासकर गरीब, पिछड़ों को सुगम तरीके से न्याय मिले, इसके लिए एससी कमीशन के पोर्टल पर वॉयस द्वारा भी कम्पलेंट फाइल करने का प्रावधान करवाया।