{"_id":"69c04f60f4e827d13d07090f","slug":"visited-shitala-and-prayed-for-the-happiness-and-prosperity-of-your-children-and-family-chandigarh-news-c-16-pkl1079-977059-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शीतला के दर्शन किए और अपने बच्चों व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शीतला के दर्शन किए और अपने बच्चों व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास स्थित श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित बंसोड़ा मेला रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। एक सप्ताह तक चले इस धार्मिक मेले में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता शीतला के दर्शन किए और अपने बच्चों व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।
मेले के अंतिम दिन मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें शीतला माता मंदिर कमेटी, वाल्मीकि कल्याण कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री एवं मनीमाजरा जाट सभा के महासचिव अवतार सिंह ढिल्लों, वाल्मीकि समाज के प्रधान अश्विनी कुमार, पार्षद दलीप कुमार, राजिंदर लैली, बंटी, जस्सी और बलजिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
मंदिर कमेटी के प्रधान अश्विनी कुमार, रोहित गोल्डी और उनकी टीम ने सभी अतिथियों को सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया। पूरे मेले के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों ने मेले के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos