सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth showcased their talent in dance, modelling and e-gaming.

Chandigarh News: डांस, मॉडलिंग और ई-गेमिंग में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth showcased their talent in dance, modelling and e-gaming.
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के एसडी रोटरैक्ट की ओर से रिवायत 2026 सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों से भी जोड़ा गया था। रिवायत ने संगीत, कला और प्रतिभा का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos

महोत्सव की मुख्य आकर्षण शानदार संगीत प्रस्तुतियां रही। इनमें गायक माहि ने अपनी ऊर्जा और सुरों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने मशहूर गायक शान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन दिया। अनन्या शर्मा ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। विशेष अतिथि प्रगति नागपाल की प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डांस, मॉडलिंग, संगीत और ई-गेमिंग प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मनोरंजन के साथ यह आयोजन एक सामाजिक संदेश भी लेकर आया। कार्यक्रम के माध्यम से जुटाई गई पूरी राशि सेक्टर-23 स्थित एक्सेस लाइफ में कैंसर से जूझ रहे बच्चों के सहयोग के लिए समर्पित की गई। इस पहल ने रिवायत को संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल बना दिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed