सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   27 vehicles seized in a week, trucks and tractors parked at several police stations in Raigarh

रायगढ़ में अवैध खनन पर शिकंजा: एक हफ्ते में 27 वाहन जब्त, कई थानों में खड़े किए गए हाईवा और ट्रैक्टर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 02 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्ती बरतते हुए खनिज विभाग ने रायगढ़ जिले में व्यापक कार्रवाई की है। बीते एक सप्ताह के दौरान चलाए गए सघन अभियान में कुल 27 वाहनों को जब्त किया गया है।
 

27 vehicles seized in a week, trucks and tractors parked at several police stations in Raigarh
कई थानों में खड़े किए गए हाईवा और ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्ती बरतते हुए खनिज विभाग ने रायगढ़ जिले में व्यापक कार्रवाई की है। बीते एक सप्ताह के दौरान चलाए गए सघन अभियान में कुल 27 वाहनों को जब्त किया गया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन के मामलों में रेत से भरे 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा, खनिज मिट्टी-मुरूम के 3 ट्रैक्टर तथा चूनापत्थर के 2 हाईवा जब्त किए गए। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर के साथ थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा और पुसौर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग ने संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

सख्त निगरानी के निर्देश
कलेक्टर ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed