{"_id":"69a513ad8a3a688e92034b1b","slug":"cabinet-minister-visits-deceased-childs-home-directs-action-against-accused-korba-news-c-1-1-noi1487-4008669-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बाउंड्री वॉल गिरने से चार साल के मासूम की मौत, दो घायल; मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बाउंड्री वॉल गिरने से चार साल के मासूम की मौत, दो घायल; मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
2 दिन पहले संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती में बाउंड्रीवाल गिरने से धनेश कर्ष पिता मुकेश कर्ष उम्र 4 वर्ष की दबने से मौत हो गई। वहीं सोनू कर्ष 20 वर्ष, विशाल यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रविवार की देर शाम संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि निर्माण अधीन मकान पर जेएसईबी मशीन से काम चल रहा था। अचानक से बाउंड्री गिर गई। हादसे में मासूम की मौत और दो घायल हो गए। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव करते हुए ठीक सामने मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के घर पर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री देवांगन ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना की बारीकी से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।