सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Former CM Bhupesh Baghel missing from ex-minister Jaisingh's birthday poster.

Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह के जन्मदिन के पोस्टर से पूर्व सीएम भूपेश गायब, भाजपा बोली- कांग्रेस में गुटबाजी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कैबिनेट मंत्री रहे और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच खटास अब भी उतनी ही ख़ट्ठी है, जितनी कांग्रेस के सरकार के दौरान थी। ये आरोप लगाया है

Former CM Bhupesh Baghel missing from ex-minister Jaisingh's birthday poster.
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में कैबिनेट मंत्री रहे और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच खटास अब भी उतनी ही है, जितनी कांग्रेस सरकार के दौरान थी। यह आरोप कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने लगाया है।

Trending Videos


आज एक मार्च को जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन है। शहर में लगे होर्डिंग, फ्लेक्स और अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों की चर्चा कोरबा से लेकर रायपुर तक हो रही है। दरअसल, जयसिंह के जन्मदिन के किसी भी विज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर नहीं है। विज्ञापनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश स्तर पर केवल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्स्ना महंत और टीएस सिंहदेव की तस्वीरें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पूर्व ही एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम म जयसिंह ने कहा था जब वे मंत्री थे तब मुख्यमंत्री पर भारी थे। इस तरह से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के नेताओं मे आपसी खींचतान समय समय पर खुलकर सामने आ रही है। चुनाव हारने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को शोकॉज नोटिस जारी किया था। अग्रवाल ने कोरबा में कार्यकर्त्ताओ की बैठक लेकर कहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस एकजुट नहीं थी।

इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। सरकार पिछले चुनाव में मिले जनादेश की कद्र नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिली। एक ताकत केन्द्रीकृत रही और कुछ लोगों के साथ 5 साल सरकार चलाती रही। जयसिंह अग्रवाल ने बगैर नाम लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा था कि खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है, अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा। मुखिया का ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस रहा और शहरी क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस में ढाई ढाई साल का झगड़ा चल रहा था। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य रुका हुआ था कोरबा जिले में भी कांग्रेस के गुटबाजी के चलते ट्रांसपोर्ट नगर की हाल सड़क पर गड्ढे बहुत बुरा हाल था अभी भाजपा सरकार से ठीक करने में लगी हुई है। गोपाल मोदी ने कहा कि जय सिंह अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का झगड़ा पूरे प्रदेश को जानकारी है। कांग्रेसी आपस में लड़ लड़कर खत्म हो गई है।

कांग्रेस का बयान आया सामने
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया की कांग्रेस कार्यकाल में जो काम हुए हैं। वह भाजपा नहीं कर पा रही है। विकास रुकी हुई है। बैनर पोस्टर में फोटो नहीं लगने की बात पर कहा कि उनका देखने का नजरिया गलत है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू इस मामले में कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जो राज्य सरकार से फंड लाई है उतना अब तक किसी ने नहीं लाया है। विकास अब रुकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed