सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   57-year-old Surya Pratap donated blood for the 26th time, inspiring the youth in Ramanujganj

रामानुजगंज: 57 वर्षीय सूर्य प्रताप ने 26वीं बार किया रक्तदान, युवाओं को किया प्रेरित

अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी सूर्य प्रताप कुशवाहा (57 वर्ष) ने अपनी 26वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित संदेश दिया है। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

57-year-old Surya Pratap donated blood for the 26th time, inspiring the youth in Ramanujganj
57 वर्षीय सूर्य प्रताप ने 26वीं बार किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी सूर्य प्रताप कुशवाहा (57 वर्ष) ने अपनी 26वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित संदेश दिया है। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।
Trending Videos


रक्तदान के बाद कुशवाहा ने कहा, “रक्तदान मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल किसी की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि आत्मिक संतुष्टि भी देता है। जब यह अहसास होता है कि मेरे द्वारा दिया गया रक्त किसी ज़रूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है, तो यह खुशी शब्दों से परे होती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य प्रताप कुशवाहा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि वह 57 साल की उम्र में स्वस्थ रहकर नियमित रक्तदान कर सकते हैं, तो 20 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोग तो और भी आसानी से यह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। कुशवाहा ने समाज से अपील की कि रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाए। यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उनका परिवार भी समाज सेवा और उपलब्धियों का प्रतीक है। उनका बेटा वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ पीएससी में टॉप कर डिप्टी कलेक्टर बना था और वर्तमान में जशपुर जिले में पदस्थ है, वहीं उनकी बेटी तहसीलदार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed