सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai listened to the 132nd episode of 'Mann Ki Baat', PM modi praised Korea's water conservation model

CG News: सीएम साय ने सुनी 'मन की बात' की 132वीं कड़ी, कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 132वीं कड़ी सुनी।

CM Sai listened to the 132nd episode of 'Mann Ki Baat', PM modi praised Korea's water conservation model
सीएम साय ने सुनी 'मन की बात' की 132वीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 132वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी मंच बताया।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से कोरिया जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना का उल्लेख करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में 'आवा पानी झोंकी' जैसे मॉडल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों ने रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और राज्य सरकार इसे जनभागीदारी से और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

इसके अलावा 'मन की बात' में मत्स्य पालन, फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और खेलों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को भी मुख्यमंत्री ने उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मीडिया सलाहकार कृष्णा दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed