सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   9-year-old innocent girl raped by 55-year-old accused, unconscious and taken to another village in Balod

Balod Breaking: 9 साल की मासूम के साथ 55 वर्ष के आरोपी ने किया अनाचार, बेसुध हालत में दूसरे गांव पहुंच गई

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Sep 2025 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

9 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना अपराध का मामला सामने आया। आरोपी, लगभग 55 वर्ष का व्यक्ति, बच्ची को गाड़ी में बैठाकर सुनसान जंगल इलाके में ले गया। घटना के बाद बच्ची बेसुध हालत में दूसरे गांव पहुंची।

9-year-old innocent girl raped by 55-year-old accused, unconscious and taken to another village in Balod
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 55 वर्षीय बड़े पापा ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची की बहादुरी के चलते पूरा मामला उजागर हो गया और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाने में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Trending Videos


घटना का विवरण
गुरूर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेल रही बच्ची को आरोपी ने दुर्गा पूजा दिखाने का बहाना बनाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान जंगल इलाके में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची का गला दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बहादुर बच्ची वहां से किसी तरह भाग निकली और पास के दूसरे गांव पहुंच गई। वहां उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिससे पुलिस को सूचना दी गई और मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की तत्पर कार्रवाई 
सूचना मिलते ही गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर से आरोपी की चप्पल और चश्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी को चोरी जैसे अपराधों का भी पूर्व में अनुभव रहा है और वह कुछ दिनों पहले ही गांव लौटा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच की जा रही है।

बहादुरी दिखाकर सामने लाई सच्चाई
गौरतलब है कि पीड़िता तीसरी कक्षा की छात्रा है, जिसने अत्यंत साहस का परिचय देते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। बच्ची के परिजन भी थाने पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। समूचे क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है और पीड़िता के साहस की पूरे गांव में प्रशंसा हो रही है। घटना को लेकर पुलिस सक्रिय है आरोपी को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है, पूरी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed