{"_id":"697f314af1a3560de8047cc0","slug":"cm-vishnudev-sai-said-union-budget-2026-27-is-a-strong-step-towards-developed-india-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएम साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे भविष्य की नींव रखता है और आर्थिक विकास के साथ-साथ हर वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे भविष्य की नींव रखता है और आर्थिक विकास के साथ-साथ हर वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट है, जिसमें रोजगार सृजन, जन अपेक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ-सबका विकास की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग और श्रमिकों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट का सीधा फायदा छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को मिलेगा और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से कृषि उत्पादकता बढ़ाने की योजना बनाई गई है। पशुपालन और डेयरी सेक्टर को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
युवाओं के लिए बजट को उम्मीदों से भरा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्रों में काम के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा और विदेशों में शिक्षा पहले की तुलना में अधिक सुलभ होगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने बजट को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के प्रावधान किए गए हैं। साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए राज्यों में पांच क्षेत्रीय हब बनाए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।
महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। क्रेडिट-लिंक्ड सहायता के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।
उद्योग, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बजट को दूरदर्शी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, नए जलमार्ग, टेक्सटाइल पार्क और खनिज कॉरिडोर की घोषणाएं आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देंगी। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए बड़े निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई दिशा मिलेगी। खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
कर सुधारों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे छोटे करदाताओं को राहत मिलेगी। दवाइयों, कपड़ों, जूतों, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस और सीएनजी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के सस्ते होने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना को और मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos