छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे,जहां जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा की बैठक में वह शामिल हुए,इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई,इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट को लेकर भी उन्होंने इसकी प्रशंसा की,इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीयों की बैठक का आयोजन किया गया,इस बैठक में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे,इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि जो देश का बजट प्रस्तुत किया गया है यह बजट ऐतिहासिक बजट हैं,इस बजट के माध्यम से देश को कैसे 2047 में विकसित भारत की श्रेणी में हम ला सकें देश की आर्थिक स्थिति को हम आज चौथी स्थान पर है तो कैसे इस तीसरे स्थान पर हम आ सके और इसके माध्यम से कहां से लेकर शहर तक के विकास के संबंध में यह बजट प्रस्तुत किया गया और तबके के लिए यह बजट हैं,रोजगार कृषि और अन्य क्षेत्रों के लिए भी यह बजट अच्छा हैं,युवाओं माता के लिए विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तुत किया गया हैं,इससे निश्चित ही हमारा देश मजबूत भारत शक्ति संपन्न भारत बनाने की दिशा में और मजबूती प्रदान करेगा।