फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A fire broke out in emergency ward of Mekara Hospital in Raipur, causing panic patients were evacuated in time

Raipur: मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी; समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Tue, 28 Jul 2026 05:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Jul 2026 05:01 PM IST
सार

रायपुर स्तिथ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भड़की, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा के साथ मरीजों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
A fire broke out in emergency ward of Mekara Hospital in Raipur, causing panic patients were evacuated in time
मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजधानी रायपुर स्तिथ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भड़की, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा के साथ मरीजों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड धुएं से भर गया था। ऐसे में ब्लोअर की मदद से वार्ड के भीतर जमा धुएं को बाहर निकाला गया, ताकि हालात सामान्य किए जा सकें। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी मरीज, डॉक्टर या अस्पताल कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने में जुट गई। वहीं मोदहापारा थाना पुलिस ने भी अस्पताल पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे एसी या मॉनिटर में तकनीकी खराबी और ब्लास्ट को माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed