फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth Congress city block president candidate threatened to be shot on Instagram in korba

Korba News: यूथ कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष उम्मीदवार को इंस्टाग्राम पर गोली मारने की धमकी, थाने में की शिकायत

Tue, 28 Jul 2026 05:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

कोरबा शहर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अदनान मेमन को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। एसपी कार्यालय में शिकायत देकर उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन
Youth Congress city block president candidate threatened to be shot on Instagram in korba
युवा कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अदनान मेमन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद अदनान मेमन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ एसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


अदनान मेमन ने शिकायत में बताया कि वे युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में कोरबा शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं और संगठनात्मक कार्यों के सिलसिले में उनका रायपुर आना-जाना लगा रहता है। इसी बीच उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में '4oong.7' नाम की आईडी से 'रायपुर में गोली मार दूंगा' जैसी धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार इस तरह के धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। जिस इंस्टाग्राम आईडी से कमेंट किया गया है, उसमें न तो किसी व्यक्ति का नाम दर्ज है और न ही कोई फॉलोवर है।
विज्ञापन


इससे आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया है। अदनान का कहना है कि यह हरकत किसी परिचित व्यक्ति की भी हो सकती है, जो उन्हें डराने या मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहा है। अदनान मेमन ने पुलिस से मांग की है कि सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान की जाए, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर तकनीकी जांच के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed