फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Carbon Factory Blast Followed by Safety Lapse, Worker Taken Ill During Cleanup Without Protective Gear

Korba: कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही, बिना सुरक्षा किट मजदूरों से कराया काम, एक की हालत बिगड़ी

Tue, 28 Jul 2026 11:49 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 11:49 AM IST
सार

कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट के बाद लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना मास्क और सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से राख की सफाई कराई, जिसके बाद एक मजदूर की हालत बिगड़ गई।
 

विज्ञापन
Korba: Carbon Factory Blast Followed by Safety Lapse, Worker Taken Ill During Cleanup Without Protective Gear
कार्बन फैक्टरी ब्लास्ट के बाद सामने आई लापरवाही

विस्तार

जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। हादसे के अगले ही दिन बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से फैक्ट्री की सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है। सफाई के दौरान काम करने वाले एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई, जबकि अन्य कुछ मजदूरों के भी प्रभावित होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को फैक्ट्री में बॉयलर में पिच अनलोडिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हाई टेम्परेचर के कारण उबलता हुआ कच्चा मटेरियल बाहर निकल आया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। उस समय फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए नगर सेना, बालको, सीएसईबी और अन्य औद्योगिक इकाइयों की दमकल टीमों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत की। इस दौरान फैक्ट्री में बोरियों में रखा कच्चा माल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद रविवार को नियमित मजदूर काम पर नहीं पहुंचे। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने रेलवे फाटक क्षेत्र से 10 से 11 दिहाड़ी मजदूरों को बुलाकर फैक्ट्री की सफाई शुरू कराई। आरोप है कि उस समय राख पूरी तरह ठंडी नहीं हुई थी और सफाई कार्य के दौरान मजदूरों को मास्क, दस्ताने या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

ये भी पढ़ें: Jagdalpur: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इसी दौरान कथरीमाल निवासी मजदूर शिवशंकर साहू की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार काम के दौरान उसे गले में खराश महसूस हुई। घर पहुंचने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई तथा गले में तेज दर्द शुरू हो गया। रात करीब 8:30 बजे उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उसे छुट्टी दे दी गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की गंभीर स्थिति बताने के बावजूद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार सफाई कार्य में शामिल कुछ अन्य मजदूर भी अस्वस्थ हुए हैं और उनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


विशेषज्ञों के अनुसार कार्बन और उसके कुछ यौगिकों से निकलने वाली गैसें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इनके संपर्क में आने से सांस लेने में तकलीफ, गले में संक्रमण तथा फेफड़ों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका रहती है।

सोचनीय है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई अपराध दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed