फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News: Two Bike Riders Killed After Hit by Speeding Unidentified Vehicle, CCTV Footage Under Scan

Jagdalpur: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 10:32 AM IST
सार

छापर भानपुरी के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Jagdalpur News: Two Bike Riders Killed After Hit by Speeding Unidentified Vehicle, CCTV Footage Under Scan
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

विस्तार

बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर भानपुरी के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बड़ाजी थाना प्रभारी राजेश राठौर ने बताया कि करमगुड़ा प्राथमिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने छापर भानपुरी निवासी पिलाराम कश्यप (28) और उसके साथ बाइक पर सवार जीरो कश्यप (31) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी राहगीरों ने सड़क किनारे शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल देखकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।

थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल पर मिले टायरों के निशानों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed