फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur News: Three Arrested for Posing as ACB Officers to Demand Liquor and Cash from Excise Officer

Ambikapur News: फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

Tue, 28 Jul 2026 09:43 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 09:43 AM IST
सार

एसीबी अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी को फोन कर शराब और नकदी की मांग करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ambikapur News: Three Arrested for Posing as ACB Officers to Demand Liquor and Cash from Excise Officer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बताकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर स्वयं को एसीबी अधिकारी बताते हुए कहा कि बाहर से अधिकारी निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। उसने रेस्ट हाउस में व्यवस्था के नाम पर तत्काल छह बोतल शराब और नकद राशि उपलब्ध कराने की मांग की। बातचीत संदिग्ध लगने पर आबकारी अधिकारी ने न तो शराब उपलब्ध कराई और न ही कोई नकद राशि दी। इसके बजाय उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG News: नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान, पेंड्रा पुलिस की राडार पर आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और सौरभ प्रजापति (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों राजेशपुरी गोस्वामी (43) और रंजीत गुप्ता (40) के साथ मिलकर आबकारी विभाग से मुफ्त में शराब हासिल करने के उद्देश्य से फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर फोन करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed