{"_id":"6a2d13b5aa7302a5c20da306","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-an-industrial-unit-in-urla-fire-brigade-and-police-took-charge-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Fire News: उरला की औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Fire News: उरला की औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर से घना धुआं निकलने लगा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया।
उरला की औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर से घना धुआं निकलने लगा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय फैक्ट्री में नियमित कामकाज चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि परिसर के भीतर कई कर्मचारी मौजूद थे, जिसके चलते राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता दी गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग बुझाने में जुटीं दमकल की टीमें
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस बल ने भी एहतियातन फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित इकाई में टायरों के प्रसंस्करण के माध्यम से डामर तैयार किया जाता है। आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद तकनीकी जांच कर वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा।
नुकसान का होगा आकलन
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाने और परिसर को सुरक्षित बनाने की है। स्थिति सामान्य होने के बाद संपत्ति को हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
हाल ही में सामने आया था एक और बड़ा अग्निकांड
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शहर के व्यस्त एमजी रोड क्षेत्र में एक ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान में भी भीषण आग लगी थी। उस घटना में आग बहुमंजिला भवन तक फैल गई थी और कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने औद्योगिक और व्यावसायिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।