सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A shocking incident in Gariaband: A father attacked his 6-year-old daughter with a knife and injured himself

गरियाबंद में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने 6 साल की बेटी पर किया चाकू से हमला, खुद को भी किया घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

A shocking incident in Gariaband: A father attacked his 6-year-old daughter with a knife and injured himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर गांव से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि यह घटना घर के आंगन में हुई, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आरोपी महेंद्र नेताम (36) ने अचानक सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी 6 साल की बेटी के गले पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनते ही उसकी मां मौके पर पहुंची और समय रहते हस्तक्षेप कर बड़ी अनहोनी टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में बच्ची के गले के बाहरी हिस्से में चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है। वहीं, घटना के तुरंत बाद आरोपी पिता ने खुद के गले पर भी वार कर आत्मघाती कोशिश की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों ने दोनों को तुरंत गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची को सतही चोटें आई हैं, जबकि पिता की हालत अधिक रक्तस्राव के कारण गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed