सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Abujhmad CG Naxalite Encounter: Naxalite Basav Raju killed in encounter

CG Naxalite Encounter: अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ करोड़ रु का इनामी खूंखार नक्सली बसव राजू

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 21 May 2025 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Naxalite Basav Raju killed in encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ चल रही नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है।

Abujhmad CG Naxalite Encounter: Naxalite Basav Raju killed in encounter
अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ करोड़ रु का इनामी खूंखार नक्सली बसव राजू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

Naxalite Basav Raju killed in encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ चल रही नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 50 घंटे से ज्यादा समय तक एनकाउंटर चली। इस बीच डेढ़ करोड़ रुपये का इनामी खूंखार नक्सली बसव राजू भी मुठभेड़ में मारा गया। वहीं नक्सली कमांडर रुपेश और कई अन्य बड़े नक्सली नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी तक आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


खूंखार नक्सली बसव राजू नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य और महासचिव था। उस पर सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। वह नक्सलियों के शीर्ष नेताओं में से एक था। नक्सली गणपति के बाद वह नक्सल संगठन की कमान संभाल रहा था। वह नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने, नक्सल रणनीति बनाने में माहिर था। बताया जाता है कि उसकी तलाश में 16 राज्यों की पुलिस लगी हुई थी।  उसकी तलाश में फोर्स लगातार सर्चिग कर रही थी पर सफलता नहीं मिल रही थी, आखिरकार आज 21 मई 2025 को फोर्स को उसे मार गिराने में बड़ी कामयाबी मिली है। 

इस तरह से हुई मुठभेड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर क्षेत्र में नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव बसव राजू मौजूद हैं। इसके बाद चार जिलों यानी दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से डीआरजी के जवानों को नक्सल इलाके में भेजा गया। इसी दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। 

इस मुठभड़े में 27 नक्सली मारे गये। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed