{"_id":"67ee4c79a8f26c217c0c674f","slug":"accused-husband-arrested-for-attacking-wife-with-tangia-in-bhatapara-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर लोहे की टंगिया से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर लोहे की टंगिया से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति किया गिरफ्तार
Thu, 03 Apr 2025 02:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:25 PM IST
सार
भाटापारा जिले में घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर लोहे की टंगिया से हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर लोहे की टंगिया से हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भाटापारा शहर के मेहता नगर में हुई, जहां आरोपी सनत लहरे (53) ने अपनी पत्नी रेखा लहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 27 मार्च 2025 को शाम 6:30 बजे की है। आरोपी सनत लहरे ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी के साथ गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर लोहे की धारदार टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सिम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सिर की हड्डी में फ्रैक्चर और गंभीर चोट की पुष्टि की।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट के आधार पर भाटापारा शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सनत लहरे को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी पर हमला करने की बात कबूल कर ली। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन