फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drunk car driver hit scooter couple; 6-year-old son and father killed

CG News: नशे में रफ्तार का कहर! कार ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, 6 साल के बेटे और पिता की मौत

Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 11:03 PM IST
सार

Chhattisgarh News: कोरबा के रजगामार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मां गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। ग्रामीणों ने कार सवारों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Drunk car driver hit scooter couple; 6-year-old son and father killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रजगामार क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। डुमरडीह जंगल के पास मुख्य मार्ग पर कथित रूप से नशे में धुत कार सवारों ने स्कूटी सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। मां की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम मौहार निवासी चैत राम राठिया अपनी पत्नी सुमित्रा राठिया और 6 वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे डुमरडीह जंगल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


मासूम की मौके पर मौत, पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में सबसे ज्यादा चोट मासूम दिशांत को आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता चैत राम और मां सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान चैत राम राठिया ने भी दम तोड़ दिया, जबकि सुमित्रा राठिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया नशे में ड्राइविंग का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार लोग शराब के नशे में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। टक्कर के बाद वे कुछ देर मौके पर रुके, लेकिन बाद में कार लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार बच्चों का परिवार, दो सहारे छिन गए
चैत राम राठिया के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी सहित कुल चार बच्चे हैं। इस हादसे में परिवार के कमाने वाले सदस्य और एक मासूम बेटे की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि घर में अब तीन बच्चों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।


यह भी पढ़ें: बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क! CM साय के प्रस्ताव पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आश्वासन

सीसीटीवी से होगी आरोपियों की पहचान
रजगामार थाना प्रभारी ने बताया कि कार और उसके चालकों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed