{"_id":"6801ef794ec33e785e09bc4f","slug":"administration-takes-strict-action-against-illegal-bore-mining-in-bhatapara-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: अवैध बोर खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति खनन कर रहे वाहन को किया गया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: अवैध बोर खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति खनन कर रहे वाहन को किया गया जब्त
Fri, 18 Apr 2025 12:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:54 PM IST
सार
भाटापारा में अवैध बोर खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बिना अनुमति किए जा रहे बोर खनन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बोर खनन कार्य को मौके पर ही बंद कराया और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
अवैध बोर खनन के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम निठौरा में बिना अनुमति किए जा रहे बोर खनन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बोर खनन कार्य को मौके पर ही बंद कराया और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
एसडीएम गिरौद आरआर दुबे की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में यह पाया गया कि ग्राम निवासी परमानंद द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही खनन कार्य रुकवाया गया और वाहन को कब्जे में ले लिया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सुव्यवस्थित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निवेश कोरेटी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बोर खनन के मामलों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन