सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Alleged journalist arrested for extorting money from government employees by blackmailing them in Kabirdham

CG: झूठी और भ्रामक खबरें छापकर करते अवैध वसूली, सरकारी कर्मचारियों को बनाते निशाना; चार कथित पत्रकार गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Mar 2025 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध उगाही करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी झूठी और भ्रामक खबरें छापकर अवैध वसूली करते थे।

Alleged journalist arrested for extorting money from government employees by blackmailing them in Kabirdham
कथित पत्रकार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध उगाही करने वाले कथित पत्रकारों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा झूठी और भ्रामक खबरें छापकर अवैध वसूली करते थे। इस पूरे मामले को लेकर एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि थाना कवर्धा में पीड़ित मदन सिंह पुरले व प्रभात गुप्ता (नेत्र सहायक अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोंडी) ने शिकायत दर्ज कराई। उनके आवेदन पर अमन बिसारिया, रियाज अत्तारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े सभी निवासी कबीरधाम के खिलाफ धारा 319(2), 308(2), 61(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किए गए है। 

Trending Videos


शिकायतकर्ता मदन सिंह पुरले ने बताया कि वह ग्रामीण चिकित्सा सहायक के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम भिंभौरी में कार्यरत हैं। आरोपियों ने उन्हें वित्तीय अनियमितता की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी और इसके बदले उनका निलंबन, सेवा समाप्ति , ट्रांसफर कराने की कोशिश की। इस दबाव में आकर आरोपियों ने प्रार्थी से कुल 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की। इसमें से पांच हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किया। पांच हजार रुपये नकद लिए गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने फोन करके उसे धमकाया और फिर उसे रुपये देने के लिए मजबूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन बिसारिया (कथित मंत्री का निज सचिव, गुप्तचर सेवा) ने प्रार्थी को सबसे पहले कॉल करके छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया तक मामले को भेजने और कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद रियाज अत्तारी ने 10 हजार रुपये की मांग की, जिससे दबाव में आकर प्रार्थी ने पैसे दे दिए। इसके बाद रियाज अत्तारी ने प्रार्थी से कहा कि अब उसे फिरोज खान और अजय जांगड़े को भी सेट करना होगा, अन्यथा वे भी उसके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित करेंगे। दूसरी शिकायत में प्रार्थी प्रभात गुप्ता ने बताया कि फर्जी पत्रकारों ने उनके खिलाफ झूठी खबरें प्रकाशित कर मानसिक प्रताड़ना दी। आरटीआई द्वारा दबाव बनाया और निलंबन की धमकी देकर 32 हजार रुपये की अवैध वसूली की।

इस तरह वसूलते थे रुपये
एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि यह गिरोह अपने न्यूज पोर्टल के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर उगाही करता था। इनमें से तीन आरोपी कथित फर्जी पत्रकार हैं, जो अपने पोर्टल के माध्यम से लोगों को मानसिक और वित्तीय रूप से प्रताड़ित कर अवैध रूप से पैसे वसूलते थे। इनमें से किसी के पास भी जनसंपर्क विभाग से अधिकृत पत्रकार प्रमाण पत्र अथवा अन्य कोई दस्तावेज नहीं है। जबकि अमन बिसारिया प्राइवेट आई टेक्नीशियन है और वह महिला की आवाज में फोन करता था। फिर लोगों से दबाव बनाकर रुपए मांगता था। थाना कवर्धा में दो शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

ये हैं आरोपी
.
अमन बिसारिया – कथित मंत्री का निजी सचिव (विजिलेंस) और वॉयस चेंजर ऐप का उपयोग करके महिला की आवाज में फोन करने वाला व्यक्ति  
. रियाज अत्तारी – टाइम्स न्यूज इंडिया पोर्टल संचालक   
. फिरोज खान – 24 सीजी न्यूज का कथित पत्रकार 
. अजय जांगड़े – पोर्टल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed