{"_id":"68e656d2a88e9c4ac2082ccb","slug":"65-lakh-rupees-embezzled-from-three-government-shops-6-people-including-the-committee-chairman-and-vice-chairm-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर: तीन शासकीय दुकानों में 65 लाख की हेराफेरी, घोटाले में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 6 लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर: तीन शासकीय दुकानों में 65 लाख की हेराफेरी, घोटाले में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 6 लोग फंसे
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में करीब 65 लाख की हेराफेरी का मामला सामने आया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में करीब 65 लाख की हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस घोटाले में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और चार सहायक विक्रेताओं समेत 6 लोग फंसे है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई खाद्य निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा की शिकायत पर की गई।
Trending Videos
संबंधित समिति जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा अंबिकापुर शहर में तीन उचित मूल्य की राशन दुकानों का संचालन करती थी। इन दुकानों में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्धीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव इन दुकानों का संचालन देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब कलेक्टर विलास भोसकर ने जांच कराई, तो आरोप साबित पाए गए। जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि गरीबों का राशन खुले बाजार में बेची जा रही थी। एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि में तीनों दुकानों से चावल, शक्कर और चना की भारी कमी पाई गई। जांच में पाया गया कि 1631.29 क्विंटल चावल (मूल्य ₹61,62,267), 10.43 क्विंटल शक्कर (₹49,160) और 48.34 क्विंटल चना (₹2,92,692) गायब था। इस तरह कुल ₹64,94,120.67 के खाद्यान्न का गबन किया गया। इस मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।