{"_id":"6a578d39a3829a65f703adce","slug":"ambikapur-a-youth-is-seriously-injured-after-being-attacked-by-a-minor-in-broad-daylight-police-investigating-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4504588-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर: बस स्टैंड पर नाबालिग ने युवक पर किया चाकू से हमला, गले और चेहरे पर वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर: बस स्टैंड पर नाबालिग ने युवक पर किया चाकू से हमला, गले और चेहरे पर वार, हालत गंभीर
Wed, 15 Jul 2026 08:04 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:04 PM IST
सार
अंबिकापुर शहर में बीती रात बस स्टैंड पर एक सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात हुई। शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे एक नाबालिग को टोकने पर उसने एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में मंगलवार रात बस स्टैंड पर एक सनसनीखेज वारदात हुई। शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे एक नाबालिग को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। गुस्साए नाबालिग ने युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान पुलिस लाइन बौरीपारा निवासी 24 वर्षीय सागर सोनी के रूप में हुई है। वह डांस टीचर दीपक सोनी का छोटा भाई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सागर सोनी रात करीब 9:30 बजे बस स्टैंड पर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पास में मौजूद एक नाबालिग शराब के नशे में जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था। सागर ने उसे गाली न देने को कहा। यह बात आरोपी को पसंद नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाबालिग ने पीछे से सागर का सिर पकड़ा। उसने चाकू से उनके गले पर वार कर दिया। इसके बाद वह फिर लौटा और चेहरे पर भी चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सागर के दोस्त करण और अजीज ने बीच-बचाव कर उन्हें हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल सागर को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे ऐसे हमले कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन घटनाओं से शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।