सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Deputy CM Arun Sao gives gifts worth crores inaugurates and lays foundation stones for development works worth

अम्बिकापुर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी करोड़ों की सौगात, 82 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका अम्बिकापुर क्षेत्र के लिए 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Deputy CM Arun Sao gives gifts worth crores inaugurates and lays foundation stones for development works worth
डिप्टी सीएम अरुण साव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका अम्बिकापुर क्षेत्र के लिए 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरगुजा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केवल 23 महीनों में अम्बिकापुर के शहरी विकास के लिए 209 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग में लोक निर्माण विभाग से 1737 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिससे पूरे संभाग में सड़कों का कायाकल्प होगा। साव ने आश्वस्त किया कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहरी विकास के लिए मिली बड़ी स्वीकृतियों से अम्बिकापुर क्षेत्र का विकास होगा, विकास कार्यों की सौगात के लिए नगरवासियों की तरफ से उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed