सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Mahila Congress held a candlelight march and burnt an effigy to protest attacks on Hindus in Bangladesh in Sur

सरगुजा: महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडिल मार्च, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर फूंका पुतला

अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Dec 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

उन्नाव रेप केस में न्यायालय के फैसले और अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के बाद निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महिला कांग्रेस सरगुजा ने शहर में कैंडिल मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Mahila Congress held a candlelight march and burnt an effigy to protest attacks on Hindus in Bangladesh in Sur
महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव रेप केस में न्यायालय के फैसले और अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के बाद निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महिला कांग्रेस सरगुजा ने शहर में कैंडिल मार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शहर जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने आरोप लगाया कि महिलाओं के विरुद्ध गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों को संरक्षण मिलने से समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया महिला अपराधों को बढ़ावा देने वाला है। घड़ी चौक पर मोमबत्ती जलाकर महिला कांग्रेस ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यक्रम में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, रुही गजाला, प्रीति सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Trending Videos

Mahila Congress held a candlelight march and burnt an effigy to protest attacks on Hindus in Bangladesh in Sur
बांग्लादेश के यूनुस का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में कांग्रेस 

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे संगठित हमलों एवं हत्याओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने घड़ी चौक पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मो यूनुस का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजीव भवन से घड़ी चौक तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने किया।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद से हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं तथा कट्टरपंथी संगठनों को संरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले पर केंद्र सरकार का रुख अब तक ढुलमुल रहा है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन बांग्लादेश सरकार इसमें विफल साबित हुई है। उन्होंने भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में पीसीसी उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed