{"_id":"67f68ea3bc128a8d9e0f9452","slug":"anti-social-elements-burnt-down-a-juice-seller-shop-in-bhatapara-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाटापारा में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, रस बेचने वाले की दुकान को जलाया; रुपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाटापारा में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, रस बेचने वाले की दुकान को जलाया; रुपये किए चोरी
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 09 Apr 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार
भाटापारा जिले में गन्ने का रस बेचने वाले की दुकान को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दुकान जलकर खाक हो गई और लगभग 27 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
दुकान में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भाटापारा में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। चोरी और असामाजिक गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं से आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। गन्ना का रस बेचने वाले गजेंद्र दास मानिकपुरी की दुकान को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दुकान जलकर खाक हो गई और लगभग 27 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
Trending Videos
पीड़ित ने शहर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, एक अन्य घटना मुंशी इस्माइल वार्ड की है, जहां के निवासी शुभरतन खान (65) परिवार सहित शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाकर एक जोड़ी चांदी की लच्छ और लगभग 34 हजार रुपये नकद की चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ही मामलों में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि लगातार हो रही चोरी और आगजनी की घटनाओं से आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों की मांग है कि पुलिस गश्त को सख्त किया जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।