सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arbitrariness in Women and Child Development Department, February made a 30-day month, investigation ordered

भ्रष्टाचार का खुलासा: फरवरी महीना को 30 दिन बनाकर किया भुगतान, सीमेंट की दुकानों से खरीदा श्रृंगार का सामान

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Sep 2025 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

जानकारी के अनुसार, विभाग ने फरवरी माह में 30 तारीख को शामिल कर बिल और भुगतान जारी किए, जबकि कैलेंडर में फरवरी का महीना सामान्यत: 28 या लीप ईयर में 29 दिन का होता है।

Arbitrariness in Women and Child Development Department, February made a 30-day month, investigation ordered
संयुक्त जिला कार्यालय बालोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत दांडी परियोजना में भ्रष्टाचार और मनमानी का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विभाग ने फरवरी माह में 30 तारीख को शामिल कर बिल और भुगतान जारी किए, जबकि कैलेंडर में फरवरी का महीना सामान्यत: 28 या लीप ईयर में 29 दिन का होता है।
Trending Videos




इस मामले में गंभीर पहलू यह भी है कि सामूहिक विवाह (मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना) में कम जोड़ों की संख्या अधिक दर्शाई गई और सीमेंट की दुकानों से श्रृंगार सामग्री की खरीदी भी की गई। मामला तब उजागर हुआ जब दांडी के एक व्यक्ति ने सूचना के अधिकार के तहत पूरी जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे ने बताया कि दस्तावेजों की समीक्षा के बाद मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही या भ्रष्टाचार पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, यह भी सामने आया कि शासकीय खाते से पैसे निकालकर निजी खातों के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया गया। विभाग का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed