फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Auto rally taken out under voter awareness program in Bhatapara

Lok Sabha Elections: ट्रैक्टर के बाद निकाली गई ऑटो रैली, कार्यकर्तओं ने मतदाताओं को किया जागरुक

Thu, 18 Apr 2024 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Apr 2024 05:35 PM IST
सार

भाटापारा जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर महारैली के सफल आयोजन के बाद आज पहली बार ऑटो रैली का आयोजन किया गया।
 

विज्ञापन
Auto rally taken out under voter awareness program in Bhatapara
ऑटो रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर महारैली के सफल आयोजन के बाद आज पहली बार ऑटो रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग आठ किलोमीटर मार्ग को 151 ऑटो के माध्यम से पूरी की गई। महारैली के उत्साह को बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए सशक्त संदेश देने के लिए स्वयं कलेक्टर के एल चैहान ने ऑटो चलाते हुए पूरी रैली का नेतृत्व किया।

विज्ञापन


कलेक्टर को ऑटो चलाते देख बड़ी संख्या में पहुंचे ऑटो चालक, ग्रामीण, नगरवासी एवं आधिकारी कर्मचारी भी दंग रह गए। एक ओर जहां कलेक्टर चैहान ऑटो चला रहे थे। वहीं, उनके पीछे सवारी के रूप में उनकी पत्नी रानी चैहान, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल और एसडीओपी निधी नाग पुरे रैली भर उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस रैली में बलौदाबाजार, भाटापारा शहर के ऑटो चालक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, आमजन, ग्रामीण, खिलाड़ी, प्रबुद्ध नागरिक, पुलिस के जवान सहित अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधी बड़ी संख्या में शिरकत किए। रैली को आकर्षक बनाने के कुछ चयनित विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता संबधित पोस्टर बैनर एवं रंग-बिरंगी, गुब्बारों से सजाई गई थी, जो काफी आकर्षक लग रहा था। इसके साथ ही रैली निकलने के पूर्व ही कलेक्टर चैहान ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से प्रारंभ होकर गौरव पथ, अंबेडकर चौक होते हुए वापस बस स्टैंड, गार्डन चैक, कृष्णानायन से मुड़ते हुए पुनः जनपद पंचायत कार्यालय के रास्ते होते हुए कलेक्टोरेट चैक से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही समाप्त हुआ। इस मौके पर सहायक कलेक्टर नम्रता चैबे, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, एसडीओपी निधी नाग, बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता, उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरआर दुबे, तहसीलदार राजू पटेल, जनपद पंचायत सीईओ मंडावी, सीएमओ भोई, अन्य सभी विभागों के जिला अधिकारी गण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed