फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Road Accident in Balod Truck Hits Pickup 6 Died Many Injured Know Details in Hindi

Road Accident: बलौदाबाजार में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, छह की मौत, कई घायल

Mon, 15 May 2023 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 May 2023 10:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बालोद जिले में एक ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में छह की मौत हो गई। महिला और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident in Balod Truck Hits Pickup 6 Died Many Injured Know Details in Hindi
बालोद में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और पांच महिलाओं की मौत से कोहराम मच गया है। हादसे में करीब 25 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पलारी थाना इलाके में गोडा पुलिया के पास बीती रात को पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और पांच महिला समेत छह की मौत हो गई। जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार भेजा गया। पिकअप में सवार सभी छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


भूपेश बघेल ने दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में छह लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ सीएम ने मृतकों के परिजनों ने चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed