{"_id":"6928416c31da3be68f026fe7","slug":"first-international-jamboree-will-be-held-in-balod-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालीघोरी में बसेगा पूरा 'शहर': देश का पहला इंटरनेशनल जंबूरी होगा बालोद में, मुख्य आयुक्त ने बताई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालीघोरी में बसेगा पूरा 'शहर': देश का पहला इंटरनेशनल जंबूरी होगा बालोद में, मुख्य आयुक्त ने बताई रूपरेखा
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद जिले के मालीघोरी मैदान में इंटरनेशनल जंबूरी के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है, गुरुवार को मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण करते मुख्य आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारत को पहले अंतरराष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन की मेजबानी मिलने जा रही है, जिसका आयोजन बालोद में होगा। स्काउट्स गाइड्स की 75वीं वर्षगांठ पर यह आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं। आगामी 9 जनवरी से 14 जनवरी तक यह आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश सहित विदेशों के बच्चे भी इसमें शामिल होंगे। एक पूरा शहर मालीघोरी में बसाया जाएगा। राज्य के मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स गाइड्स ने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Trending Videos
बालोद जिले के मालीघोरी मैदान में इंटरनेशनल जंबूरी के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है, गुरुवार को मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यहां पर 12000 स्काउट्स शामिल होंगे, जिनकी उम्र 15 वर्ष से 25 वर्ष तक होगी और यहां पर विदेश के स्काउट्स-गाइड्स भी आएंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय नेतृत्व के लोग भी मौजूद रहेंगे। मुख्य आयुक्त ने कहा कि आने वाले स्काउट्स को कोई दिक्कत न हो, उन्हें सारी सुविधाएं मिलें, इसको देखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनेगा स्टेडियम और 12 पंडाल भी
यहां पर हजारों एकड़ जमीन में विशाल जंबूरी की तैयारी शुरू हो चुकी है। कल से मार्किंग की जाएगी और स्काउट्स गाइड्स के सचिव साहू ने बताया कि यहां पर 12 अलग-अलग पंडाल बनेंगे एक शहर जैसा बसाया जाएगा। पानी-बिजली सहित सारी व्यवस्थाओं को यहां पर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक विशाल स्टेडियम भी यहां बनाया जाएगा जिसको लेकर हम सरपंच, स्थानीय सचिव सहित स्थानीय लोगों से भी मदद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष पूरे होने पर यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन साबित होगा।
