फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Illegal felling of 29 trees on school premises FIR against president, secretary, and others

ताक पर नियम: बालोद के स्कूल परिसर से 29 हरे-भरे पेड़ काटे गए, अवैध कटाई पर जांच शुरू

Sat, 04 Jul 2026 10:38 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 10:38 PM IST
सार

बालोद में बड़भूम विद्यालय परिसर में 29 हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Illegal felling of 29 trees on school premises FIR against president, secretary, and others
पेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरूर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के 29 हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया। शिकायत मिलते ही कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कलेक्टर के निर्देश पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गुरूर ने 2 जुलाई 2026 को विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पेड़ों की अवैध कटाई पूरी तरह सच और प्रमाणित पाई गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बीईओ ने 3 जुलाई 2026 को गुरुर थाना प्रभारी को पत्र लिखा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्य आरोपी प्रधान पाठक के निलंबन की अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। पूरी प्रक्रिया में प्रधान पाठक डोमर सिंह निषाद की मुख्य भूमिका रही। उनकी सीधी देखरेख में सरकारी संपत्ति और पर्यावरण को यह नुकसान पहुंचाया गया। नियमानुसार पेड़ों की कटाई से पहले वन या राजस्व विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि पेड़ों की इस अवैध कटाई की बाकायदा साजिश रची गई थी। इसके लिए 23 अप्रैल 2026 को शाला विकास समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नियमों को ताक पर रखकर पेड़ों को काटने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इस अवैध कार्य को अंजाम देने के लिए शाला विकास समिति के अध्यक्ष जीवन लाल उईके एवं सदस्य निर्मला उईके को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मामले में नियमों का घोर उल्लंघन और पदीय कर्तव्यों का दुरुपयोग पाया गया है। थाना प्रभारी को नामजद एफआईआर दर्ज करने हेतु पत्र दे दिया गया है। संबंधित प्रधान पाठक डोमर सिंह निषाद एवं अन्य संलिप्त कर्मचारियों के निलंबन हेतु औपचारिक अनुशंसा उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ललित चंद्राकर, बीईओ गुरूर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed