{"_id":"6a46389ccb74c9785b0193d0","slug":"robbery-for-the-price-of-tea-and-snacks-accused-arrested-for-committing-robbery-at-knifepoint-on-the-road-balod-news-c-1-1-noi1492-4458666-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod : चाय नाश्ते तक के लिए लूट, रस्ते में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod : चाय नाश्ते तक के लिए लूट, रस्ते में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क,बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
Link Copied
बालोद पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। झलमला-रानीमाई रोड पर राहगीर से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों में से एक को पुलिस ने दल्लीराजहरा से गिरफ्तार कर लिया है।
बालोद के झलमला तालगांव रोड पर 14 जून की अलसुबह हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजनांदगांव से लौट रहे कांकेर निवासी रामेश्वर साहू जब शौच के लिए रुके थे, तभी एक बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। डंडे से मारपीट कर और गले पर चाकू अड़ाकर बदमाशों ने 4500 रुपये और एक स्मार्टफोन लूट लिया था। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर बालोद पुलिस और साइबर सेल ने मुखबिरों का जाल बिछाया और दल्लीराजहरा के रेलवे कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय सचिन सिंह राजपूत को धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने चिखलाकसा में लूट की प्लानिंग की थी। लूटे गए रुपयों को चारों ने आपस में बांट लिया और मोबाइल रास्ते में फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।