सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Sensation after body of a youth found near cremation ground deceased identified as Purushottam Sahu in Balod

बालोद: श्मशान के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुरुषोत्तम साहू के रूप में हुई मृतक की पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Sep 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिहामार के श्मशान घाट के पास रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम फागुनदाह के रूप में हुई है।

Sensation after body of a youth found near cremation ground deceased identified as Purushottam Sahu in Balod
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिहामार के श्मशान घाट के पास रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम फागुनदाह के रूप में हुई है। युवक के मुंह से झाग निकलता पाया गया, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोलिहामार के श्मशान घाट के पास स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा और तत्काल गुरूर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील तिर्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के मुंह से झाग निकलना सामने आया है, जिससे पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान ग्राम फागुनदाह निवासी पुरुषोत्तम साहू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आखिरकार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और गहराई से की जा रही जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed