सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Youth dies after being struck by unidentified vehicle in Balod

छत्तीसगढ़: बालोद में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by unidentified vehicle in Balod
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बालोद जिले के राजहरा नगर अंतर्गत कारूटोला मोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक दूसरे गांव से यहां एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे सड़क किनारे खड़े युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।



इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर कारूटोला मोड़ पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क के दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed