सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Criminals Hold No Fear of the Law Law and Order in a Pathetic State TS Singh Deo

'अपराधियों में नहीं कानून का खौफ': कानून-व्यवस्था दयनीय, टीएस सिंहदेव ने कवर्धा कांड पर सरकार को घेरा

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 08:16 PM IST
Criminals Hold No Fear of the Law Law and Order in a Pathetic State TS Singh Deo
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव (टी.एस. सिंहदेव) रविवार को बालोद जिले के संगठनात्मक प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, बूथ अध्यक्ष और पार्षदों के निवास जाकर सौजन्य मुलाकात की और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने कवर्धा में हुए हालिया दुष्कर्म मामले और देश की वर्तमान आर्थिक व विदेश नीति को लेकर राज्य व केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए।

अपराधियों में कानून का डर होना सबसे जरूरी
कवर्धा में सामने आए दुष्कर्म के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ दुष्कर्म के मामलों में देश के दूसरे या तीसरे पायदान पर पहुंच गया है, जो राज्य के लिए बेहद चिंताजनक और दयनीय स्थिति है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा, दुनिया में ऐसा होना संभव नहीं है कि कोई भी व्यक्ति दुष्कर्मी न हो, लेकिन प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि गलत काम करने वाले के मन में सजा का खौफ हो। जब तक कानून का कड़ा डर नहीं होगा, अपराधी बेखौफ रहेंगे। एक सख्त और संवेदनशील व्यवस्था से ही गलत करने वाला सहमेगा और अपराध करने से पहले सौ बार सोचेगा।

इस दौरान उनके साथ संजारी बालोद की विधायिका संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर साहू, ओंकार महमल्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गलत नीतियों के कारण देश में ईंधन संकट, 40 फीसदी तक की कटौती
देश में गहराते ईंधन संकट और वैश्विक परिस्थितियों पर केंद्र सरकार की विफलता को रेखांकित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध छिड़ने के समय सरकार जल्द स्थिति सुधरने की डींगें हांकती रही, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। समुद्र मार्ग से ईंधन की आवाजाही प्रभावित होने के कारण देश में ईंधन की भारी किल्लत हो गई है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत गैस और तेल आयात करता है। सरकार की दूरदर्शिता की कमी का खामियाजा अब राज्यों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने अपना निजी उदाहरण साझा करते हुए बताया कि सरगुजा और कोरबा अंचल के लोगों को अब ईंधन के लिए रायपुर डिपो पर निर्भर होना पड़ रहा है। सिंहदेव ने कहा, मेरे स्वयं के पेट्रोल पंप पर जहां महीने में 5 टैंकर की सप्लाई होती थी, उसे घटाकर अब केवल 3 टैंकर कर दिया गया है। सीधे तौर पर 40 प्रतिशत तक ईंधन की कटौती हुई है। उन्होंने तंज कसा कि खराब विदेश नीति का परिणाम आम जनता भुगत रही है, जिसे एक बार फिर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। भारत के नागरिकों के लिए नियम और परिस्थितियां विदेशी सरकारें तय कर रही हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।

कार्यकर्ता बहाते हैं पसीना, नाम नेताओं का होता है।
अपने इस औचक दौरे के संबंध में सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति या विशेष चुनावी योजना नहीं है। वह केवल अपने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने और उनसे संवाद करने निकले हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने भावुक अंदाज में कहा, ग्राउंड पर रहकर असली मेहनत और खून-पसीना कार्यकर्ता बहाते हैं, लेकिन श्रेय और नाम हम जैसे नेताओं का होता है। जब नेता सीधे कार्यकर्ताओं के घर पहुंचते हैं, तो उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कामकाज के प्रति आम जनता में भारी नाराजगी है और आगामी समय में जमीनी कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता रंग लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रोटरी क्लब की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लोगों को किया गया सम्मानित

17 May 2026

Video: डीसी जतिन लाल बोले- जिले में मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं

17 May 2026

घायल बंदर का नगर निगम ने किया रेस्क्यू, उपचार के लिए भेजा; VIDEO

17 May 2026

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हिस्ट्रीशीटर आबिद

17 May 2026

अंबेडकरनगर में कटान रोकने को तीन करोड़ 74 लाख रुपये से बन रहा परक्यूपाइ स्टड

17 May 2026
विज्ञापन

Meerut: खटीक समाज की समिति का गठन किया

17 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया डांस

17 May 2026
विज्ञापन

Meerut: रेस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखा रफ्तार और संतुलन का शानदार संगम

17 May 2026

Video: सिरमौर जिले में दोपहर 1:00 बजे तक हुआ 57.66 फीसदी मतदान, राजगढ़ सबसे आगे

17 May 2026

हमीरपुर: NH-34 पर डंपर और अर्टिगा की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत पांच की मौके पर ही मौत

17 May 2026

नाहन: जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा बोलीं- शांतिपूर्व तरीके से चल रहा मतदान

17 May 2026

Meerut: प्रबंधक कमेटी के स्वागत समारोह का आयोजन

17 May 2026

जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर, पार्सल कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, लक्षमण कुम्भज की हुई मौत

17 May 2026

डिप्टी सीएम केशव कांग्रेस और सपा पर बरसे, वैश्वक संकट में सबसे कम हुई मूल्यवृद्धि

17 May 2026

Rajasthan: इंसानियत शर्मसार! पहले अगवा किया, फिर पीटा युवक के साथ हुई बर्बरता से दहल उठा अजमेर

17 May 2026

VIDEO: निर्माण में लापरवाही से जम रहा पानी

17 May 2026

VIDEO: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में भारत विकास परिषद अवध प्रांत की ओर से एकदिवसीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन

17 May 2026

VIDEO: भिक्षुक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से गोष्ठी का आयोजन

17 May 2026

Video: एसपी ऊना और डीएसपी अंब ने मतदान केंद्रों व काउंटिंग सेंटर का लिया जायजा

17 May 2026

नगर निकाय चुनाव: कुल्लू में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, देखें लाइव रिपोर्ट

17 May 2026

जिला प्रशिक्षण वर्ग: सीएम योगी बोले- अध्यक्ष, CM व PM तक बन सकता है भाजपा कार्यकर्ता

17 May 2026

औरैया: सौथरा मार्ग पर खेत में मिला अधेड़ का शव, मौत का राज तलाशने में जुटी पुलिस

17 May 2026

टीबी उन्मूलन के लिए सौ दिवसीय अभियान, संभावित मरीजों का हो रहा परीक्षण

17 May 2026

बुखार व एलर्जी के आलावा पहुंचे डायरीया के मरीज

17 May 2026

VIDEO: बरेली में तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 मुकदमे हैं दर्ज

17 May 2026

VIDEO: निजी समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, नीचे उतारकर अस्पताल भेजा गया

17 May 2026

Shahdol News: हाथी की दस्तक से सहमे गांव, 50 घर खाली कराए; रातभर ड्रोन से होती रही निगरानी

17 May 2026

Video: लडभड़ोल के खद्दर-बलहड़ा जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

17 May 2026

सोनीपत के गोहाना में गोचरन और वन भूमि बचाने को ठसका में बुलाई ग्राम सभा

17 May 2026

जालंधर में 24 साल बाद मां ने बेटे के साथ पास की 12वीं, शाहकोट में बनी प्रेरणा की मिसाल

17 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed