{"_id":"6a097784c13db9ff5c080990","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4291831-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर, पार्सल कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, लक्षमण कुम्भज की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर, पार्सल कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, लक्षमण कुम्भज की हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 02:21 PM IST
Link Copied
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा चौक में तेज रफ्तार पार्सल कंटेनर वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में लेते हुए कुचला है। सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है, मृत कार्यक्रम में शामिल होने घर से बिर्रा आया हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह भेजा गया है घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मण कुम्भज 55 वर्ष कूकदा निवासी के रूप में हुई है। जिसे पार्सल कंटेनर वाहन ने अपनी चपेट में लिया,सड़क पर गिरने से चक्के के नीचे आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है जहां पूछताछ में सामने आया कि मृतक लक्ष्मण कुम्भज बिर्रा में अपने परिचित के घर मरनी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। वही घटनाकारित पार्सल कंटेनर वाहन और चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है बिर्रा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त करते हुए आरोप लगाया कि लगातार तेज रफ्तार वाहन बिर्रा चौक से निकलते हैं, चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही लगी रहती है कई घटनाएं हो चुकी है कई मौत भी हो चुकी है मगर जिला प्रशासन इस चौक में कोई यातायात सुरक्षा को लेकर काम नहीं कर रही है। जिससे यह घटनाएं हो रही है स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने भरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की ताकि लोगों की ज़िन्दगी बच सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।