{"_id":"6a09794673910047cd046b00","slug":"video-municipal-body-elections-enthusiasm-among-voters-in-kullu-watch-the-ground-report-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: कुल्लू में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, देखें लाइव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव: कुल्लू में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, देखें लाइव रिपोर्ट
जिला कुल्लू में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे से मतदान हो रहा है। सुबह के वक्त मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लेकिन दोपहर के समय मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ कम रही। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर वासियों मे उत्साह देखा जा रहा है। दोपहर 1:00 तक नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार व निरमंड में 42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। करीब 12:00 बजे उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला की पांच नगर निकाय चुनाव में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। मतदान को लेकर जहां महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं युवा और बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।