Bhatapara: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर की गाली गलौच और मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भाटापारा शहर पुलिस द्वारा तलवार लेकर लोगों के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा शहर पुलिस द्वारा तलवार लेकर लोगों के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए तलवार लेकर भाटापारा शहर में लोगों को धमकाया जा रहा था।
प्रार्थी मनीराम द्वारा थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह आज किसी काम से अपने रिश्तेदार के साथ भाटापारा आया हुआ था तथा वर्मा मोटर मैकेनिक भाटापारा में अपने मोटरसाइकिल को रिपेयरिंग करवा रहा था। तभी आरोपी दत्ता उर्फ सुनील कुमार ध्रुव वहां पर आया एवं शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। मेरे पैसा नहीं देने पर मुझे गाली गुप्तार कर, जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद अपने पास रखे तलवार नुमा हथियार से मुझ पर हमला करने की नियत से मुझे दौड़ने लगा। तब मैं अचानक हुए हमले से बचने का प्रयास करके मौके से भागा। मारपीट से मेरे सिर में चोंट आई हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा।
थाना भाटापारा शहर में आरोपी के विरुद्ध धारा 294,506,323,327 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी दत्ता उर्फ सुनील कुमार ध्रुव निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर आरोपी से लोहे का तलवार नुमा बड़ा हथियार जब्त किया गया है।