{"_id":"68f31852c8df9ddc2f07e834","slug":"baloda-bazar-bhatapara-hindi-news-police-busted-illegal-liquor-factory-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बंद गौठान में चल रही थी अवैध शराब फैक्टरी, पुलिस की दबिश में महुआ शराब का जखीरा बरामद, इलाके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बंद गौठान में चल रही थी अवैध शराब फैक्टरी, पुलिस की दबिश में महुआ शराब का जखीरा बरामद, इलाके में हड़कंप
Sat, 18 Oct 2025 10:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:02 AM IST
सार
गांव के बाहर स्थित गौठान के एक कमरे में यह अवैध शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में पुलिस ने एक बंद पड़े गौठान में छापेमारी कर महुआ शराब के अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक, गांव के बाहर स्थित गौठान के एक कमरे में यह अवैध शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जब्त किए गए सभी सामानों को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन