{"_id":"68c10b646842162be10fbe48","slug":"balodabazar-bhatapara-suspicious-death-of-husband-and-wife-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में डबल मर्ड से सनसनी: पति-पत्नी की लाश से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में गुस्सा, परिजनों ने की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में डबल मर्ड से सनसनी: पति-पत्नी की लाश से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में गुस्सा, परिजनों ने की ये मांग
Wed, 10 Sep 2025 10:55 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:55 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम जारा में पति की लाश फांसी पर लटकी मिली तो वहीं पत्नी दुपट्टा कसा गले के साथ मृत पाई गईं। पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खोलकर देखा तो उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद परिजनों ने चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
बालौदबाजार में पति-पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारा में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां पति-पत्नी की लाश घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक पति जगमोहन देवांगन (उम्र लगभग 40 वर्ष) घर के पंखे से फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी जमुना बाई (उम्र लगभग 40 वर्ष) पलंग पर मृत अवस्था में पाई गई। पत्नी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
विज्ञापन
सुबह करीब 7 बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला तो यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। तत्काल इसकी सूचना गांव वालों को दी गई और फिर पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक दंपत्ति गांव में ही छोटा सा होटल चलाते थे। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों में गुस्सा, किया चक्का जाम
घटना के बाद से परिवार वाल गुस्से में हैं। आक्रोश में आकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने चक्का जाम कर दिया है। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ मौजूद है। परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा देने और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। घटना के बाद ग्रमीणों सड़क को जाम कर दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।